इंडियन बैंक में लगी आग, सात लाख का सर्वर और केबिन राख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन बैंक की बड़खल शाखा में बुधवार सुबह करीब सात बजे आग लग गई। बंद बैंक के अंदर से धुआं निकलता देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर थोड़ी ही देर में शाखा प्रबंधक सुनील गुलाटी भी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह चैनल और शटर खोलकर आग पर काबू पाया गया।
आग बुझाने में स्थानीय जनता ने भी दमकल का साथ दिया। आग मुख्य दरवाजे के ठीक पास स्थित सर्वर रूम में लगी थी, समय रहते उस पर काबू कर लिया गया, जिससे शाखा के अंदर स्थित काउंटर और केबिन बच गए। मैनेजर सुनील गुलाटी ने बताया कि संभवत: हाईवोल्टेज की वजह से शार्ट सर्किट होने से आग लगी। उनके मुताबिक करीब सात लाख रुपये की कीमत का सर्वर और केबिन राख हो गया।