{"_id":"572f61194f1c1b00535ccf10","slug":"fir-launch-after-five-months","type":"story","status":"publish","title_hn":" पांच माह बाद दर्ज हुई ठगी की रिपोर्ट, पीड़ित ने पुलिस को जुटा कर दिए सबूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच माह बाद दर्ज हुई ठगी की रिपोर्ट, पीड़ित ने पुलिस को जुटा कर दिए सबूत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 09 May 2016 04:51 AM IST
सार
- 13 दिसंबर को निकले थे 15 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
13 दिसंबर को एटीएम हैंग कर 15 हजार रुपये निकाले जाने के मामले में पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत जुटाकर दिए तब जाकर पांच माह बाद केस दर्ज किया गया। हालांकि घटना की शिकायत उसी दिन ले लिए जाने का पुलिस दावा कर रही है।
विज्ञापन
टाउन नंबर दो में रहने वाले हनीस आहूजा अकाउंटेंट हैं। 13 दिसंबर को किसी दोस्त ने उनसे कुछ सामान मंगाया था। इसके लिए वह टाउन नंबर दो स्थित एक बैंक के एटीएम से दो हजार रुपये निकालने गए थे। मशीन में कार्ड डालने के बाद रकम व पिन नंबर दर्ज किए लेकिन रुपये बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
इस दौरान दो तीन युवक एटीएम में घुस आए। रुपये न निकलने पर लड़कों ने उन्हें पीछे हटने को कहा। कुछ देर इंतजार के बाद भी रुपये नहीं निकलने पर वह दूसरे एटीएम में पहुंचे। दूसरे एटीएम में पहुंच कर वह मशीन में कार्ड डालने ही वाले थे कि खाते से 15 हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया।
विज्ञापन
वह पहले एटीएम पर लौटे लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस ने दूसरी चौकी क्षेत्र का मामला बता उन्हें एक से दूसरी चौकी भटकाया। परेशान हनीस ने टाउन नंबर दो चौकी और बैंक में शिकायत दी। करीब पांच माह से भागदौड़ कर रहे हनीस ने पुलिस को घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की फोटो सौंपी, जांच पड़ताल के बाद कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया। एसएचओ कोतवाली इंस्पेक्टर सुमन ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।