फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   after death of woman case of dowry murder filed

विवाहिता की मौत मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज

Fri, 29 Apr 2016 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 29 Apr 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
after death of woman case of dowry murder filed
- फोटो : demo pic

ससुराल में फांसी लगाकर जान देने वाली रजनी के पिता हेतराम ने घटना के दो सप्ताह बाद दामाद राजेश और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मालूम हो कि संजय कॉलोनी में रहने वाले राजेश की पत्नी रजनी ने 12-13 अप्रैल की रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। संजय और परिवार वालों के मुताबिक सुबह उठने पर रजनी का शव फांसी पर लटकते पाया था।
विज्ञापन


मृतका के पिता हेतराम निवासी मुकशर साहिब, पंजाब ने बुधवार को एसजीएम नगर में पेश होकर दामाद और बेटी के सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। हेतराम के मुताबिक उसने बेटी रजनी का विवाह फरवरी 2016 में राजेश से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि विवाह में दिए गए दहेज से पति राजेश और सास-ससुर खुश नहीं थे। हेतराम के मुताबिक बेटी ने उन्हें कई बार फोन कर बताया कि मायके से धन और सामान लाने की मांग कर उसके साथ मारपीट की जाती है।


उनका आरोप है कि ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर ही बेटी ने फांसी लगाकर जान दी। एसएचओ एसजीएम नगर सुभाष चंद ने बताया कि केस दर्ज कर राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed