फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   कबाड़ी के गोदाम से बम-गोलियों का जखीरा बरामद

कबाड़ी के गोदाम से बम-गोलियों का जखीरा बरामद

Fri, 01 Mar 2019 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
कबाड़ी के गोदाम से बम-गोलियों का जखीरा बरामद
कबाड़ गोदाम से बम-गोलियों का जखीरा बरामद
विज्ञापन


फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने जीवन नगर स्थित एक कबाड़ गोदाम से बम और गोलियों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तीन कबाड़ियों को गिरफ्तार कर 17 सौ से अधिक जिंदा कारतूस और पांच निष्क्रिय (डिफ्यूज) बम बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि यह सारा गोला बारूद सेना के स्क्रैप से निकला हुआ है। हालांकि, इसकी पुष्टि सेना अधिकारियों की जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने दिल्ली में सेना और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। आईबी के अधिकारी क्राइम ब्रांच में जांच के लिए भी पहुंचे। वहीं कबाड़ गोदाम में हथियारों का इतना बड़ा जखीरा मिलने के बाद इलाके में भी दहशत है। पुलिस ने तीनों को अदालत से चार दिन के रिमांड पर लिया है।
डीसीपी (क्राइम) लोकेंद्र सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई अशोक कुमार को सूचना मिली थी कि जीवन नगर स्थित एक कबाड़ी के गोदाम में भारी मात्रा में गोला बारूद रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार शाम को कबाड़ गोदाम पर दबिश दी। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद चाचा चौक निवासी राम कुमार, जीवन नगर, पार्ट दो निवासी दिनेश और ओल्ड फरीदाबाद निवासी इरफान भागने लगे। पुलिस ने तीनों को धर दबोचा। पुलिस ने गोदाम की तलाशी ली तो मौके पर कट्टों में भरे हुए कारतूस मिले। इतनी भारी मात्रा में कारतूसों का जखीरा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। जांच के दौरान पुलिस को बम के खोल भी मिले। इसकी सूचना पुलिस ने अपने उच्च अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

देश की सीमा पर इस समय चल रहे तनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारी भी हरकत में आ गए। भारी मात्रा में कारतूस और बम के खोल मिलने की जानकारी रात को ही सेना और आईबी के अधिकारियों को दिल्ली में दी गई। आईबी की टीम रात को ही इसकी जानकारी लेने के लिए क्राइम ब्रांच के स्टाफ में पहुंच गई थी। डीसीपी सिंह ने बताया कि कारतूसों में एके 47, इंसास, एसएलआर, 9 एमएम पिस्टल, 38 बोर सहित कई अन्य हथियारों की गोलियां थी। इनकी संख्या 1700 से अधिक है। डीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिल्ली स्थित किसी कबाड़ी से यह कारतूस खरीदकर लाते थे और उसमें से पीतल अलग कर उसे बेचते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुजेसर थाने में विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed