फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पैर पर सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी

पैर पर सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी

Tue, 14 Aug 2018 06:56 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
पैर पर सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
पैर पर सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी
- पत्नी बोली, उधार की रकम के ब्याज में ही हड़प लिया मकान मालिक ने उनका घर
- मृतक के पैर पर सिर्फ एक वाक्य में लिखा मिला सुसाइड नोट, जांच कराएगी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। थाना सारन क्षेत्र के अंतर्गत पर्वतीय कॉलोनी में मकान मालिक के साथ पैसों के लेनदेन के विवाद में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने मरने से पहले अपने बाएं पैर पर सुसाइड नोट लिखा है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी मकान मालिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
पर्वतीय कॉलोनी निवासी सरिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति गौरव शर्मा (28) हलवाई के सहायक के रूप में काम करते थे। गौरव ने पड़ोसी देवकी नंदन से कुछ रुपये उधार लिए हुए थे। आरोप है कि पैसे न चुकाने की एवज में देवकी नंदन ने उनका मकान भी हड़प लिया। इसके बाद भी कर्ज नहीं उतरा था। सरिता के अनुसार, मकान हाथ से निकल जाने के बाद वे लोग देवकी नंदन के मकान में ही किराए पर रहने लगे। सरिता के अनुसार, प्रतिदिन देवकी नंदन उनके पति पर पैसे चुकाने का दबाव बना रहा था। इसी से परेशान होकर सोमवार देर रात उसके पति ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर नहीं थी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि मृतक के पैर पर ‘मेरी मरने की..पं. देवकीनंदन’ लिखा हुआ था। सरिता का आरोप है देवकी नंदन की प्रताड़नाओं से तंग आकर ही गौरव ने आत्महत्या की है। गौरव के ढाई साल के जुड़वां बेटे हैं। पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णुमित्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर देवकी नंदन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंड राइटिंग जांच के लिए भेजेंगे फोरेंसिक लैब
मंगलवार को पोस्टमार्टम से पहले एसआई विष्णु मित्र ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी गौरव का शव दिखाया। फोरेंसिक टीम ने उसके पैर पर लिखे सुसाइड नोट के फोटो ले लिए हैं और गौरव के घर से उसकी हैंड राइटिंग का नमूना लेने को कहा है। दोनों नमूनों को मिलान के लिए पुलिस मधुबन स्थित फोरेंसिक लैब में भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed