{"_id":"5aba4a174f1c1b994e8b486c","slug":"91522158103-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में सिपाही का हत्यारा फरीदाबाद से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मध्यप्रदेश में सिपाही का हत्यारा फरीदाबाद से गिरफ्तार
Updated Tue, 27 Mar 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में सिपाही का हत्यारा फरीदाबाद से गिरफ्तार
फरीदाबाद। मध्यप्रदेश में एक सिपाही की हत्या व लूटपाट के मामले में वांछित आरोपी को सोमवार शाम क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 व मध्यप्रदेश पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन कर एनआईटी-5 के एच ब्लाक से गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच और मध्य प्रदेश पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए पिछले चार दिन से एनआईटी-पांच के एच ब्लॉक में ही डेरा डाले हुए थी।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 के प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार के अनुसार, गांव कुरैया, झांसी, मध्यप्रदेश निवासी रविंद्र पर मध्यप्रदेश में लूटपाट व एक सिपाही की हत्या का मामला दर्ज है। पिछले महीने टीकमगढ़ में सिपाही की गोली मारकर हत्या करने के बाद से रविंद्र फरार चल रहा था। मध्यप्रदेश पुलिस को जानकारी मिली कि रविंद्र फरीदाबाद में छिपा हुआ है। मध्यप्रदेश पुलिस की टीम उसकी तलाश करते हुए फरीदाबाद पहुंची और जिला पुलिस से उसकी गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी। पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो ने क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम को उनके साथ लगाया। पुलिस टीम को पता चला कि रविंद्र एनआईटी-5 नंबर के एच ब्लॉक में रह रहा है। पुलिस को ब्लॉक तो पता था, मगर उसकी लोकेशन नहीं पता थी। दोनों प्रदेश की पुलिस टीम ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया और सोमवार शाम को रविंद्र को धर दबोचा। मध्यप्रदेश पुलिस उसे अपने साथ ले गई है।
चार दिन से डेरा डाले बैठे थे पुलिसकर्मी
रविंद्र की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम में 15 जवान व मध्यप्रदेश पुलिस टीम ने पांच छह जवान पिछले चार दिन से उसकी तलाश में एनआईटी-पांच एच ब्लॉक में डेरा डाले बैठे थे। रविंद्र एनआईटी-5 के एच ब्लॉक के एक घर में पिछले करीब 20 दिन से किराए पर रह रहा था। इस दौरान वह घर से कभी-कभार ही निकलता था। वहीं फिल्मी स्टाइल में पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में कोई सब्जी वाला तो कोई कबाड़ी बनकर रविंद्र की टोह ले रहा था। सभी पुलिसकर्मियों के पास उसकी फोटो थी। इस दौरान पुलिस को यह कंफर्म हो गया कि रविंद्र इसी पॉकेट में छिपा हुआ है तो उस पॉकेट में हर घर को पुलिस ने कभी सब्जी वाला और कबाड़ी वाला बनकर खटखटाया। जब पुलिस को पक्का हो गया कि रविंद्र कहा छिपा हुआ है तो सोमवार शाम को पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविंद्र के पकड़े जाने के बाद एनआईटी-पांच एच ब्लॉक में चर्चा है कि जो सब्जी वाला या कबाड़ी वाला बनकर उनके घर का दरवाजा खटखटा रहा था, वो कोई और नहीं बल्कि पुलिसवाला था।