{"_id":"5b4794cb4f1c1bb6248b5de9","slug":"81531417803-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरियन दूतावास से नहीं मिली माइकल के बारे में जानकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाइजीरियन दूतावास से नहीं मिली माइकल के बारे में जानकारी
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाइजीरियन दूतावास से नहीं मिली माइकल के बारे में जानकारी
फरीदाबाद। सूरजकुंड-गुरुग्राम रोड पर एक सप्ताह पहले पुलिस रेड के दौरान अपनी ही पिस्तौल से चली गोली से मारे गए ड्रग्स तस्कर माइकल चार्ल्स के बारे में नाइजीरियन दूतावास से कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में पुलिस परेशान है कि शव का क्या करना है। दूतावास के अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं।
गत 5 जून आधी रात के बाद ड्रग्स तस्कर माइकल को पुलिस द्वारा काबू करने की कोशिश में उसकी ही पिस्टल से चली गोली लगने से मौत हो गई थी। सूरजकुंड थाना प्रभारी विशाल कुमार बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद घाना दूतावास ने बताया कि माइकल उनके देश का नागरिक नहीं है। ऐसे में नाइजीरियन दूतावास को उसका शव ले जाने या अंत्येष्टि करने की इजाजत देने के लिए लिखा गया था। अभी तक वहां से कोई जवाब नहीं आया है। विदेशी नागरिक की दूसरे देश में मौत हो जाने पर संबंधित देश के दूतावास को इसकी सूचना दे दी जाती है, जिसके बाद शव को उसके परिजनों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दूतावास की होती है।