फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मकान मालिक ने नहीं लौटाए रुपये तो किराएदार ने लगाई फांसी

मकान मालिक ने नहीं लौटाए रुपये तो किराएदार ने लगाई फांसी

Tue, 02 Apr 2019 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
मकान मालिक ने नहीं लौटाए रुपये तो किराएदार ने लगाई फांसी
मकान मालिक ने रुपये नहीं लौटाए तो किराएदार ने लगाई फांसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। मकान मालिक के पैसे नहीं लौटाने पर सोमवार रात को एनआईटी दो में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सुसाइड नोट भी छोड़ गया है, जिसके आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
एनआईटी दो निवासी मनोज भाटिया ने सुरेंद्र सिंह के मकान की पहली मंजिली गिरवी ले रखी थी। पुलिस के अनुसार मनोज ने सुरेंद्र को साढ़े चार लाख रुपये दिए थे। दोनों के बीच करार हुआ था कि 11 माह बाद सुरेंद्र उसे रुपये लौटा देगा, जिस पर वह मकान खाली कर देगा। इस दौरान मनोज कोई किराया नहीं देगा। समयावधि समाप्तद होने के बाद भी सुरेंद्र ने रुपये नहीं लौटाए। अब मनोज को रुपयों की जरूरत थी तो उसने सुरेंद्र से अपने पैसे मांगने शुरू कर दिए, मगर वह टाल मटोल करता रहा।
विज्ञापन

इससे परेशान होकर मनोज ने रात को घर में फांसी लगा ली। सुबह परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटके देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना एनआईटी-दो नंबर पुलिस चौकी को दी गई। एनआईटी दो नंबर प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए मकान मालिक सुरेंद्र को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मनोज के शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed