{"_id":"5c9f7e07bdec2213ed0cc3fb","slug":"31553956359-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर तमंचा लगा बदमाशों ने रेसिंग बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनपटी पर तमंचा लगा बदमाशों ने रेसिंग बाइक लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियार के बल पर रेसिंग बाइक लूटी
फरीदाबाद। दिल्ली के ख्याला से यहां भारत कॉलोनी में अपने चचेरे भाई से मिलने आए युवक की कनपटी पर तमंचा लगा ट्रैक्टर सवार बदमाशों ने रेसिंग बाइक लूट ली और फरार हो गए। घटना 27 मार्च आधी रात सवा एक बजे की है। पीड़ित के चचेरे भाई का आरोप है कि थाना खेड़ीपुल पुलिस ने लूट की बजाय चोरी का मामला दर्ज किया। पुलिस ने एफआईआर में तथ्यों को बदल दिया।
भारत कॉलोनी, निवासी पिंटू ने बताया कि 27 मार्च को ख्याला, दिल्ली निवासी उसका चचेरा भाई नानक मिलने आया था। शाम को वह नहर पार अपने एक दोस्त से मिलने चला गया। रात को करीब सवा एक बजे नानक वहां से वापस लौट रहा था। जब वह सेक्टर-17 सीएनजी पंप के पास नहर के पुल पर पहुंचा तो ट्रैक्टर सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक के आगे ट्रैक्टर अड़ा कर रुकवा लिया। ट्रैक्टर सवार दो युवक उसके पास आए और पूछने लगे कि इतनी रात को कहा से आ रहा है। नानक ने उन्हें बताया कि वह ग्रेटर फरीदाबाद निवासी अपने दोस्त के घर से वापस चाचा के घर जा रहा है। युवकों ने उसके पते ठिकाने के बारे में पूछा तो उसने अपना दिल्ली का पता बता दिया। इस पर युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। पिंटू के अनुसार एक ने नानक की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और दूसरे ने उसके गले में गमछा डालकर उसे दबाने की कोशिश की।
उसने हाथ पैर जोड़कर अपनी जान बचाई। इस पर दोनों बदमाश उसकी रेसिंग बाइक एफजेड लूट कर ले गए, जबकि उनका तीसरा साथी ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। रात को ही पीड़ित ने अपने रिश्तेदारों को फोन किया। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताली। पिंटू ने बताया कि आसपास पता करने पर जानकारी मिली कि रात को इसी इलाके से एक ट्रैक्टर और पानी का टैंकर भी चोरी हुआ था। पिंटू का आरोप है कि पुलिस ने उनकी बाइक लूट की शिकायत को चोरी में बदल दी। एफआईआर में लिखा है कि नानक वहां लघू शंका करने के लिए रुका और इस दौरान चोर बाइक चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन
जिस समय वारदात हुई पीड़ित काफी नशे में धुत था। वह सही से कुछ जानकारी भी नहीं दे पा रहा था कि उसके साथ कैसे वारदात हुई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- संदीप मोर, प्रभारी, थाना खेड़ीपुल