फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पुलिस ने दूसरे पक्ष के बयान पर भी दर्ज किया मामला

पुलिस ने दूसरे पक्ष के बयान पर भी दर्ज किया मामला

Tue, 19 Mar 2019 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दूसरे पक्ष के बयान पर भी दर्ज किया मामला
एसजीएम नगर बवाल : दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी मामला दर्ज
विज्ञापन


फरीदाबाद। संजय गांधी मेमोरियल (एसजीएम) नगर में रविवार रात हुए बवाल में पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि हन्नी उर्फ लोकेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की, मोटरसाइकिल में आग लगा दी और फिर हाथ पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एसजीएम नगर में युवती से छेड़छाड़ के विरोध में हुए बवाल में कई वाहन फूंक दिए गए थे। घर व दफ्तरों में तोड़फोड़ की गई। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को हन्नी की शिकायत पर बड़खल गांव निवासी असरू, जावेद, शोयम, इशाक, शमसू, महबूब, शमीम, सलीम सहित 20-25 लोगों के खिलाफ मारपीट, आगजनी, लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में सोमवार को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती बड़खल गांव निवासी जावेद के बयान पर पुलिस ने हन्नी पक्ष के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। जावेद ने आरोप लगाया कि वह अपने दोस्त नाजीम के साथ जा रहा था। रास्ते में हन्नी और उसके साथियों अंकुश, अन्नू, सुनील ने उसे पकड़ लिया और पीटने लगे।
विज्ञापन

जावेद का आरोप है कि हन्नी व उसके साथियों ने उसकी मोटरसाइकिल में भी आग लगा दी। उसका दोस्त नाजिम तो उनके चंगुल से छूटकर भाग गए। मगर आरोपियों ने पहले उसे बुरी तरह पीटा और फिर उस पर चाकू से हमला किया, जोकि उसके हाथ में लगा। पुलिस ने जावेद की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed