{"_id":"5cd411cebdec22072e6f7356","slug":"21557402062-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले के मामले में गवाही देने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले के मामले में गवाही देने पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा हमले के मामले में गवाही देने पर दी धमकी
फरीदाबाद। जानलेवा हमला करने के मामले में गवाही देने से रोकने के लिए आरोपियों ने पीड़ित की मां व पत्नी पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर समझौता करने का दबाव बनाया। पीड़िता की शिकायत पर खेड़ीपुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मवई निवासी ऊषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल सितंबर में टोनी, रिंकू, अकबर, शाहरुख, कालू और सौरभ आदि ने हमला किया था। आरोपियों ने उस पर गोली भी चलाई थी, जोकि उसके पैर में लगी थी। यह मामला ओल्ड फरीदाबाद थाने में दर्ज है और अदालत में विचाराधीन है। ऊषा के अनुसार, इस मामले में गवाही शुरू हो गई है। मंगलवार रात को वह और उसकी बहू शीतल घर में सोए हुए थे। तभी तीन-चार लड़के वहां आए और उन्होंने शीतल की चादर खींच ली। इस पर वह चिल्लाई तो ऊषा भी उठ गई। उन्होंने देखा कि वहां रिंकू उर्फ विजय, शाहरुख व दो-तीन अन्य युवक खड़े थे। ऊषा का आरोप है कि रिंकू ने उसे पिस्तौल दिखाते हुए गवाही देने से मना किया। ऊषा ने इससे इंकार किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। रिंकू और शाहरुख ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती राजीनामा करने के लिए कहा। वे ऊषा के गले से सोने की चेन भी छीन कर ऑटो में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने ऊषा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।