{"_id":"5c66dd5fbdec22737b7b8abc","slug":"201550245215-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाकर्मी ने टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़, चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरक्षाकर्मी ने टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़, चलाई गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षाकर्मी ने टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़, चलाई गोली
फरीदाबाद। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेस वे पर गांव छायंसा के नजदीक टोल प्लाजा पर शुक्रवार शाम वहां कार्यरत सुरक्षाकर्मी ने तोड़फोड़ की और गोली चला दी। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। टोल प्रबंधक ने इसकी शिकायत थाना छांयसा पुलिस को की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
केजीपी टोल प्लाजा के प्रबंधक गणेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी ने गांव सोलड़ा निवासी नरपत सिंह बतौर सुरक्षाकर्मी रखा हुआ है। गणेश ने बताया कि शुक्रवार शाम को नरपत सिंह उनके कार्यालय में आया और अपनी बंदूक से शीशे तोड़ने लगा। जब उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह और ज्यादा गुस्से में आ गया। इस पर उसने अपनी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि कंपनी प्रबंधन ने उसकी तनख्वाह कम दी थी, जिससे वह गुस्से में था।