फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   एसआरएस ग्रुप की सीएओ गिरफ्तार, मिली अंतरिम बेल

एसआरएस ग्रुप की सीएओ गिरफ्तार, मिली अंतरिम बेल

Mon, 24 Sep 2018 09:00 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
एसआरएस ग्रुप की सीएओ गिरफ्तार, मिली अंतरिम बेल

विज्ञापन
एसआरएस ग्रुप की सीएओ सीमा नारंग गिरफ्तार, अंतरिम जमानत मिली

फरीदाबाद। एसआरएस ग्रुप का पूरा लेनदेन संभालने वाली चीफ अकाउंट ऑफिसर (सीएओ) सीमा नारंग को सोमवार तड़के आर्थिक अपराध जांच शाखा सेंट्रल जोन ने गिरफ्तार कर लिया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल व अन्य निदेशकों की गिरफ्तारी के बाद सीमा नारंग की गिरफ्तारी पुलिस के लिए काफी अहम है। सीमा नारंग को रिमांड पर लेने के लिए दोपहर बाद पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया। उधर सीमा नारंग के अधिवक्ता ने अंतरिम जमानत अर्जी पेश की। अदालत ने अंतरिम बेल स्वीकार करते हुए आरोपी को आदेश दिया है कि वह पुलिस जांच में सहयोग करें।
एसआरएस ग्रुप के घोटाले में शिकायतें मिलने के बाद इस साल 4 मार्च को एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल सहित कई निदेशकों व ग्रुप के अधिकारियों के खिलाफ एक ही दिन में ताबड़तोड़ 22 मामले दर्ज किए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश व सबूत जुटाने के लिए उनके घरों व दफ्तरों पर दबिश भी दी थी। पुलिस ने वहां से कई कंप्यूटर व अन्य दस्तावेज जांच के लिए जब्त किए थे। आर्थिक अपराध जांच शाखा बल्लभगढ़ के निरीक्षक प्रभारी निरीक्षक प्रदीप डांगी ने पांच अप्रैल 2018 को एक सूचना के आधार पर महिपालपुर स्थित होटल आमरा में छापा मारकर वहां छिपे अनिल जिंदल, नानकचंद तायल, बिशन बंसल, देवेंद्र अधाना व विनोद मामा को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इन पांचों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की सबूत जुटाए, फिलहाल पांचों नीमका जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि एसआएस ग्रुप का सारा लेनदेन ग्रुप की चीफ अकाउंट ऑफिसर (सीएओ) सीमा नारंग संभालती हैं। पुलिस ने उन्हें कई बार पूछताछ के लिए जांच में शामिल होने को कहा था, मगर पुलिस को उनका सहयोग नहीं मिला। ऐसे में अब पुलिस ने उनके खिलाफ सबूत जुटाकर सोमवार तड़के सेक्टर-17 स्थित उनकी कोठी पर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ के व कागजी कार्रवाई कर पुलिस ने सीमा नारंग को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए दोपहर बाद राजेश मल्होत्रा की अदालत में पेश किया था। अदालत ने दोनों तरफ की बहस सुनने के बाद महिला को पांच लाख रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी। साथ ही उन्हें पुलिस जांच में सहयोग करने को कहा। अदालत ने कहा कि पुलिस को जब जरूरत होगी आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंपा जा सकता है। ईओडब्ल्यू सेंट्रल जोन प्रभारी इंस्पेक्टर सैफुद्दीन ने सीमा नारंग की गिरफ्तारी व अदालत से अंतरिम जमानत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही सीमा नारंग को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed