फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   दोहरे हत्याकांड में वांछित आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम

दोहरे हत्याकांड में वांछित आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम

Thu, 22 Mar 2018 07:55 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड में वांछित आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम
दोहरे हत्याकांड में वांछित आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम
विज्ञापन

फरीदाबाद। शशी हत्याकांड में गवाह उसके भाई जितेंद्र व उसको बचाने आए युवक की तीन साल पहले थाना छायंसा क्षेत्र में गोली मारकर हत्या करने के एक आरोपी बदमाश बलराज उर्फ भाटी का सुराग देने वाले को पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। बलराज पर पहले 50 हजार रुपये का इनाम था। इसके अलावा पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो ने सूरजकुंड थाने में दर्ज लूट के एक मामले में फरार बदमाश जिम्मी उर्फ परविंद्र की इनामी राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है।
पहले मामले में गांव बदरौला निवासी सतपाल उर्फ सत्ते की शिकायत पर पुलिस ने 10 फरवरी 2015 को दी शिकायत में बताया था कि वह और उसका भाई जितेन्द्र गांव घरौड़ा के अड्डे पर खंभे पर डिश केबल नेटवर्क का काम कर रहे थे। वहीं पर शौराज उर्फ कल्लू भी अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान ब्रह्मजीत, राजबीर, राजबीर का लड़का सुंदर, अनिल, मनोज मांगर का छोटा भाई तथा श्यामबीर का लड़का आ गए। इन सभी के पास पिस्टल व माऊजर थे। इन्होंने उसके छोटे भाई जितेंद्र पर गोलियां चला दी। मौके पर मौजूद कल्लू उर्फ शौराज ने उनके भाई जितेंद्र को बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उस पर भी फायर फायर कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया था और बाद में अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने उनके भाई का पीछा कर उसे गोली मार दी थी। इससे जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। यह मामला थाना छायंसा में दर्ज किया गया। इसी मामले में वांछित उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गांव धूसरी निवासी बलराज उर्फ भाटी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सका है। पुलिस ने इस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। अब इसे बढ़ाकर एक लाख कर दिया है। इसी प्रकार सूरजकुंड थाने में पिछले साल जनवरी में दर्ज हुए एक लूट के मामले में जिम्मी उर्फ परविंद्र भी फरार है। इस पर 25 हजार से बढ़ाकर अब इनामी राशि ा50 हजार रुपये कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed