फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   रंगदारी नहीं देने पर कात्या ने किया था दिनेश पंडित पर हमला

रंगदारी नहीं देने पर कात्या ने किया था दिनेश पंडित पर हमला

Mon, 12 Nov 2018 11:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 12 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर कात्या ने किया था दिनेश पंडित पर हमला
प्रतीकात्मक तस्वीर

फरीदाबाद थाना एनआईटी क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-21बी स्थित एक गेस्ट हाउस में फाइनेंसर दिनेश पंडित पर हथौड़े से हमले के आरोप में थाना एनआईटी पुलिस ने बदमाश कात्या उर्फ आदित्य सहित 20-25 हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


आरोपी गुंडा टैक्स वसूलते हैं और पीड़ित से भी रंगदारी की मांग कर रहे थे। रंगदारी नहीं देने पर उन्होंने उस पर हमला कर दिया। हमले में बदमाशों ने हथौड़े से दिनेश के हाथ पैर बुरी तरह तोड़ दिए थे, जिससे पीड़ित के दौरान पैर काम करने लायक नहीं रहे।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में दिनेश ने बताया कि 3 नवंबर को वह सेक्टर-21बी स्थित एक गेस्ट हाउस में किसी से मिलने गया था। पीड़ित का आरोप है कि मच्छगर गांव निवासी आदित्य उर्फ कात्या, मनोज उर्फ जीरो, दिनेश, राजू देशवाल, प्रीतम, छिद्दी, ऋषि, भोपाल, जीतन और 20-25 बदमाशों ने उस पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने दिनेश को मारने के लिए गोली भी चलाई, गनीमत रही कि वह उसे लगी नही। दिनेश ने पुलिस को बताया कि उसका फाइनेंसर और पुरानी गाड़ियों की खरीद फरोख्त का काम है। ऐसे में आरोपी उससे गुंडा टैक्स (रंगदारी) मांग रहे थे और न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।


रंगदारी देने से मना करने पर उन्होंने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसकी हत्या कर खौफ पैदा करना चाहते थे। आरोपी उसे मरा समझकर और उससे 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। आईसीयू में भर्ती होने के कारण पीड़ित के बयान दर्ज नहीं हो पाए थे, इसके चलते अभी तक मामला दर्ज नहीं हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed