फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   आरोपी घरों से फरार, पुलिस रिश्तेदारी में मार रही छापे

आरोपी घरों से फरार, पुलिस रिश्तेदारी में मार रही छापे

Wed, 18 Jul 2018 08:40 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
आरोपी घरों से फरार, पुलिस रिश्तेदारी में मार रही छापे

विज्ञापन
नवविवाहिता से गैंगरेप मामले में सभी आरोपी फरार
रिश्तेदारी में छापे मार रही पुलिस, अब तक नहीं लगा सुराग

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। थाना सेक्टर-55 क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से 16 वर्षीय नवविवाहिता के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए उनकी रिश्तेदारी व अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, मगर अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
एनआईटी थाने में दर्ज मामले के अनुसार थाना सेक्टर-55 क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी की करीब 20 दिन पहले ही शादी हुई थी और फिलहाल वह अपने मायके में आई हुई थी। पीड़िता के अनुसार गत 14 जुलाई की रात करीब 2.30 बजे गांव के ही चार युवक जकर, रहीशू, खुवैद व लुकमान घर की दीवार कूदकर अंदर आए और उसे उठा ले गए। वे उसे अपने साथ में गुरुग्राम ले गए और वहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वे उसे सोहना में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता जैसे-तैसे वापस अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजन उसे पुलिस के पास लेकर पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस ने उनके घर के अलावा उनकी रिश्तेदारी में भी दबिश दी है, मगर उनका अभी कुछ पता नहीं चल सका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed