फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   फर्म बनाने के नाम पर 45 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

फर्म बनाने के नाम पर 45 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Sun, 23 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
फर्म बनाने के नाम पर 45 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
फर्म बनाने के नाम पर 45
लाख की धोखाधड़ी का आरोप

फरीदाबाद। पंजाबी मोहल्ला बल्लभगढ़ निवासी भूपेश गर्ग ने सेक्टर-दो निवासी अमन गोयल, अनमोल गोयल, रजत गोयल और पवन गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी कर 45 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

भूपेश गर्ग के मुताबिक, चारों आरोपी शक्कर की खरीद-बिक्री का थोक कारोबार करते हैं। वर्ष 2014 में इन लोगों ने उन्हें शक्कर के कारोबार में शामिल करने के लिए एक फर्म रजिस्टर्ड करवाई। आरोप है कि इन लोगों ने फर्म के खाते में भूपेश गर्ग से 45 लाख रुपये डालने को कहा। उनके द्वारा डलवाए गए 45 लाख रुपये आरोपियों ने बैंक खाते से निकाल लिए। अब न तो रुपये लौटा रहे हैं और न ही शक्कर की आपूर्ति कर रहे हैं। चार साल तक प्रयास करने के बाद मजबूर होकर उन्होंने पुलिस की शरण ली। मामले की जांच कर रहे बल्लभगढ़ सिटी थाने के एएसआई आनंद पाल ने बताया कि केस चार साल पुराना है, आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed