फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गुजरात पुलिस पहुंची फरीदाबाद, जगतार से की पूछताछ

गुजरात पुलिस पहुंची फरीदाबाद, जगतार से की पूछताछ

Thu, 22 Nov 2018 09:35 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
गुजरात पुलिस पहुंची फरीदाबाद, जगतार से की पूछताछ
गुजरात पुलिस पहुंची फरीदाबाद, जगतार से पूछताछ
विज्ञापन


फरीदाबाद। सूरत में कपड़ा मिल के सुरक्षाकर्मी की हत्या और मशीनों के कीमती पुर्जे चुराने के मामले में जगतार से पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को गुजरात पुलिस फरीदाबाद पहुंची। गुजरात पुलिस ने क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 में जगतार से पूछताछ भी की है, मगर स्थानीय पुलिस को ज्यादा कुछ बताने से बच रही है। शुक्रवार को जगतार का रिमांड पूरा हो रहा है। ऐसे में गुजरात पुलिस जगतार को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर अपने साथ ले जाने का प्रयास करेगी।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 ने मंगलवार को मुजेसर थाना क्षेत्र से गांव इस्माइलपुर, कुरुक्षेत्र निवासी जगतार सिंह उर्फ सरदार, बस्ती, उत्तर प्रदेश निवासी प्रेमनाथ उर्फ पिंटू व छपरा, बिहार निवासी गणेश गिरी को लूटपाट का प्रयास करते गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान गिरोह के सरगना जगतार सिंह ने बताया कि उसने देश के 50 से अधिक शहरों में चोरी, लूट, झपटमारी की 600 से अधिक वारदात की हैं। इसके अलावा सूरत, गुजरात सहित पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में सात लोगों की हत्या कर रखी है। दिवाली के अगले दिन सूरत की एक कपड़ा मिल के सुरक्षाकर्मी की हत्या कर वहां लगी मशीनों के कीमती पुर्जे चुराए थे। इस हत्या में उसके साथ प्रेमनाथ व गणेश गिरी के अलावा मिथलेश मिश्रा व राजेश शर्मा भी शामिल थे।
विज्ञापन

इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को गुजरात पुलिस आरोपियों से पूछताछ के लिए फरीदाबाद पहुंची। क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 में गुजरात पुलिस ने जगतार से पूछताछ की। जगतार ने पुलिस को क्या बताया और सूरत का वह हत्याकांड क्या था, इस बारे में गुजरात पुलिस को ज्यादा जानकारी देने से बच रही है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी इंस्पेक्टर विमल कुमार ने बताया कि जगतार का पुलिस रिमांड शुक्रवार को समाप्त हो रहा है। पुलिस उसे अदालत में पेश करेगी, जहां से गुजरात पुलिस उसे प्रोडक्शन रिमांड पर लेने के लिए अदालत में याचिका लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई के अपराधियों से जुड़े हैं जगतार के तार
सूरत की जगतार ने मिथलेश मिश्रा के कहने पर की थी। वारदात से पहले मिथलेश ने जगतार से कहा था कि उसके तार मुंबई के बड़े गैंगस्टर से जुड़े हुए हैं। गुजरात पुलिस ने इस संबंध में भी जगतार से पूछताछ की है। जगतार ने बताया कि सूरत की वारदात के बाद से मिथलेश चोरी के पुर्जे बेचने के लिए निकला था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। मिथलेश मुंबई में हुई एक वारदात के बाद मिथलेश वहां से भी तड़ीपार चल रहा है। ऐसे में पुलिस उस तक पहुंचने का प्रयास की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed