{"_id":"5b3a4aa64f1c1b4e238b4568","slug":"141530546854-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर आए चोरों ने ज्वैलरी शोरूम से चेन व अंगूठी चुराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक बनकर आए चोरों ने ज्वैलरी शोरूम से चेन व अंगूठी चुराई
Updated Mon, 02 Jul 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वैलरी शोरूम में ग्राहक बन आए और चेन-अंगूठी चुरा ली
फरीदाबाद। ग्राहक बनकर आए चोरों ने एनआईटी-1 मार्केट स्थित एक सर्राफ की दुकान से लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। रात को दुकान बंद करने के दौरान सामान कम पाकर जब शोरूम संचालक ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उन्हें चोरी का पता चला। थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं और उसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश करने में जुटी है।
एनआईटी-2ई ब्लॉक निवासी राजेंद्र भाटिया का एनआईटी-1 ई ब्लॉक में ज्वैलरी का शोरूम है। रविवार दोपहर को करीब 2.30 बजे वे दुकान पर ग्राहकों को आभूषण दिखा रहे थे। इसी दौरान एक युवक आया और उसने राजेंद्र भाटिया से सोने की अंगूठी व चेन दिखाने को कहा। उन्होंने युवक के सामने कई अंगूठी और चेन रख दीं। इसी दौरान दुकान में पहले से मौजूद व्यक्ति ने राजेंद्र को बातों में उलझा लिया। थोड़ी देर बाद वह युवक बिना कोई आभूषण लिए चला गया। रात को दुकान बढ़ाने के दौरान राजेंद्र के बेटे को अंगूठियां व चेन कम लगी। इस पर उसने अपने पिता से पूछा तो राजेंद्र को दोपहर का घटनाक्रम याद आया। उन्होंने तुरंत ही सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग चेक की तो उसमें वह युवक, जिसे उन्होंने चेन व अंगूठियां दिखाई थीं, वह 10 से 12 अंगूठियां व चेन चुरा कर ले जाता दिखाई दिया। उन्होंने शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो दोनों युवक एक साथ मोटरसाइकिल पर जाते दिखाई दिए। इस पर उन्होंने इस घटना की शिकायत थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।