फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   युवक पांच किलो गांजे के साथ धरा गया

युवक पांच किलो गांजे के साथ धरा गया

Mon, 18 Mar 2019 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
युवक पांच किलो गांजे के साथ धरा गया
पांच किलो गांजे के साथ धरा गया
विज्ञापन

फरीदाबाद। राजकीय रेलवे पुलिस ने जांच के दौरान गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस से उतरे चांद निवासी दिल्ली को पांच किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। जीआरपी के एएसआई सोहनपाल ने बताया कि रविवार दोपहर वह एएसआई सुशील, महेेंद्र और मो. हसन के साथ प्लेटफार्म 2-3 पर यात्रियों के सामान की जांच कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफार्म दो पर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस आकर रुकी। उसकी जनरल बोगी से उतरा युवक जीआरपी को देख कर भागने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर रोक कर उसके सामान की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा मिला। पकड़े गए युवक चांद ने बताया कि वह मथुरा निवासी साबिर नाम के युवक से गांजा खरीद कर लाया था। सोहनपाल ने बताया कि चांद को रिमांड पर लिया गया है, मंगलवार को साबिर को पकड़ने के लिए चांद को मथुरा लेकर जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed