फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   शादी की खरीदारी करने जा रहे व्यक्ति की जेब काटी

शादी की खरीदारी करने जा रहे व्यक्ति की जेब काटी

Fri, 07 Dec 2018 07:07 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
शादी की खरीदारी करने जा रहे व्यक्ति की जेब काटी
ट्रेन में जेब काट निकाले 50 हजार रुपये
विज्ञापन


फरीदाबाद। बेटे की शादी की खरीदारी करने ट्रेन से दिल्ली जा रहे एक व्यक्ति की किसी ने जेब काट पचास हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने जीआरपी ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

ब्रह्मसिंह के अनुसार, उनके बेटे जीतेंद्र की शादी होने वाली है। शुक्रवार सुबह वह दिल्ली स्थित चांदनी चौक जाने के लिए सवा नौ बजे न्यू टाउन स्टेशन से गाजियाबाद जाने वाली 64901 शटल में सवार हुए। उनका आरोप है कि जब ट्रेन फरीदाबाद आकर रुकी थी तब चार पांच लड़के शोर-शराबा करते हुए कोच में चढ़ गए और उन्हें चारों ओर से घेर लिया। कोच में काफी भीड़ थी, ट्रेन जैसे ही चलने लगी दो तीन युवक उन्हें और अन्य यात्रियों को धक्का देते हुए उतर गए। तुगलकाबाद पहुंचने से पहले जब उन्होंने अपनी जेब टटोली तो रुपये गायब थे। तुगलकाबाद स्टेशन पर वह आरपीएफ थाने पहुंचे, उन्हें फरीदाबाद जीआरपी में रिपोर्ट लिखवाने की सलाह देकर भेज दिया गया। एसएचओ जीआरपी सोहनपाल ने बताया कि केस दर्ज कर जेबकतरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed