{"_id":"5ba15837867a557ec15a487a","slug":"131537300535-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव कॉलोनी में एटीएम तोड़ने का प्रयास, सफल नहीं हुए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजीव कॉलोनी में एटीएम तोड़ने का प्रयास, सफल नहीं हुए बदमाश
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम तोड़ने का प्रयास
फरीदाबाद। राजीव कॉलोनी में एक बार फिर बदमाशों ने एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। मगर सफल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि बदमाश स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार थे। पुलिस मामला दर्ज करने के लिए शिकायत का इंतजार कर रही है। बैंक की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
राजीव कॉलोनी स्थित एक निजी बैंक के एटीएम को सोमवार तड़के करीब 3.40 बदमाशों ने तोड़ने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बदमाश स्कॉर्पियों गाड़ी में आए थे। इस दौरान एटीएम से आवाज आने पर आसपास के लोगों की नींद खुल गई और किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, मगर तब तक बदमाश वहां से भागने में कामयाब हो गए। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस बैंक की तरफ से शिकायत का इंतजार कर रही है। इस बारे में जब थाना प्रभारी से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मीटिंग में बैठे होने की बात कह कर फोन काट दिया।