{"_id":"5bb8cac0867a556869452966","slug":"121538837184-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा के युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा के युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका, मामला दर्ज
Updated Sat, 06 Oct 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका
फरीदाबाद। नोएडा के एक युवक की हत्या कर हत्यारे शव को मेवला महाराजपुर के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक कर फरार हो गए। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर शव फेंक कर आरोपी इसे हादसा साबित करना चाहते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को जीआरपी को सूचना मिली कि मेवला महाराजपुर फाटक के पास एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान रूपेश कुमार के रूप में हुई। मूलरूप से जिला सिवान, बिहार निवासी रूपेश यहां सेक्टर-62, नोएडा में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने रूपेश के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर वे लोग फरीदाबाद जीआरपी थाने पहुंचे।
जीआरपी थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि परिजनों के अनुसार, रूपेश नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार को कंपनी से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा और थोड़ी देर बाद किसी पार्टी में जाने की बात कह कर निकल गया। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों ने किसी पर हत्या का शक जाहिर नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि हत्यारों ने हत्या को इसे रेलवे हादसा साबित करने के लिए शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।