{"_id":"5be44d45bdec2269b4445ea0","slug":"11541688645-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल मिश्रण से आतिशबाजी के दौरान धमाका, चार बच्चों सहित छह झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केमिकल मिश्रण से आतिशबाजी के दौरान धमाका, चार बच्चों सहित छह झुलसे
Updated Thu, 08 Nov 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबुआ कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत कपड़ा कॉलोनी में दिवाली की रात गंधक व पोटाशियम के मिश्रण पोटाश को पटाखे के तौर पर जलाने के दौरान हुए धमाके से चार बच्चों सहित छह लोग झुलस गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाके से कई घरों के शीशे भी टूट गए। डबुआ कॉलोनी थाना पुलिस इस तरह की किसी घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
कपड़ा कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनकी ही कॉलोनी में रहने वाला 15 वर्षीय पंकज नाम का किशोर एक पंसारी से पोटाश लेकर आया था। कॉलोनी के ही एक वेल्डर ने लोहे के पाइप को बंदूक की तरह बनाकर बेचे थे। पंकज ने भी 300 रुपये में वह बंदूकनुमा पाइप खरीदा था।
दिवाली पर वह उस पाइप में पोटाश को भरकर उसे जमीन पर मारकर जोर से धमाका (आतिशबाजी) कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक थैली में रखे पोटाश में कहीं से चिंगारी पड़ने से जोरदार धमाका हुआ। इसके कारण आतिशबाजी कर रहे पंकज के अलावा वहीं खड़े प्रिंस (8), गुल्लू (5), प्रिया (12), प्रशांत (15) और रवि झुलस गए।
विज्ञापन
पांचों को बीके सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्रिंस, गुल्लू, रवि और प्रिया को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि पंकज और प्रशांत की हालत गंभीर बताई जा रही है। पंकज को सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया और प्रशांत को उसके परिजनों ने एस्कॉटर्स अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस बारे में जब डबुआ कॉलोनी थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि उनके पास इस तरह की न कोई शिकायत नहीं है।