फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   दो बेटियां होने पर पति व ससुरालियों पर पीटने का आरोप

दो बेटियां होने पर पति व ससुरालियों पर पीटने का आरोप

Sat, 21 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
दो बेटियां होने पर पति व ससुरालियों पर पीटने का आरोप

विज्ञापन
दो बेटियां होने पर पति व ससुरालियों पर पीटने का आरोप
- महिला ने ओल्ड थाने में दी शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद थाने में एक महिला ने दो बेटियां होने पर अपने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। महिला को परिजन पहले बीके अस्पताल में लाए थे। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीही गांव निवासी महिला की शादी करीब आठ साल पहले बसेलवा कॉलोनी में हुई थी। पीड़ित महिला की बहन ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी बहन ने एक बच्ची को जन्म दिया था और अब पांच माह पूर्व उसे दूसरी बेटी हुई है। पीड़िता की बहन के अनुसार पहले बेटे की किन्हीं कारणों से मौत हो गई। दो बेटियां होने के कारण अब उसके ससुराल वाले उसे तंग कर रहे हैं। शनिवार दोपहर को भी उसके पति, ससुर व अन्य लोगों ने लाठी डंडों से उसे बुरी तरह पीटा। इसकी जानकारी जब महिला के मायके वालों को हुई तो वे उसके ससुराल पहुंचे और उसे बीके अस्पताल लेकर आए। प्राथमिक उपचार व मेडिकल के बाद परिजन महिला को लेकर ओल्ड फरीदाबाद थाने चले गए। पीड़ित महिला की बहन के अनुसार उन्होंने पुलिस में शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed