{"_id":"5bd708afbdec22697f680213","slug":"111540819119-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालक को बंधक बना नौ हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्सी चालक को बंधक बना नौ हजार रुपये लूटे
Updated Mon, 29 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सी चालक को बंधक बना नौ हजार रुपये लूटे
फरीदाबाद। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान केंद्र (एम्स) जाने का झांसा दे टैक्सी बुक करवा तीन बदमाशों ने चालक से 9 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिये। चालक को बंधक बना बदमाश रात भर टैक्सी को यहां वहां घुमाते रहे। इस दौरान उन्होंने कार दुर्घटनाग्रस्त कर दी फिर बीपीटीपी पुल के पास उसे छोड़कर फरार हो गए। बीपीटीपी थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से भिवानी निवासी रोशन लाल, यहां बसेलवा कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद में किराए पर रहता है। पुलिस को दी शिकायत में रोशनलाल ने बताया कि 26 अक्तूबर को वह रात को अपने घर था तभी राजेंद्र सिंह का फोन आया। राजेंद्र सिंह ने कहा कि एक बुकिंग है और सवारी को एम्स लेकर जाना है। इस पर वह अपनी कार लेकर राजेंद्र सिंह के साथ सेक्टर-78 पहुंचा। वहां तीन युवक खड़े थे। तीनों उसकी कार में सवार हो गए। इस दौरान गाड़ी में बैठे दो युवक आपस में प्रीतम और टाइगर नाम लेकर एक दूसरे से बात कर रहे थे। इस दौरान प्रीतम ने रोशन लाल से गाड़ी रोकने को कहा। प्रीतम ने उससे कहा कि गाड़ी वह चलाएगा, मगर रोशन ने मना कर दिया। इस पर उन्होंने उससे जबरदस्ती चाबी छीन ली और उसे कार की पिछली सीट के नीचे डाल दिया।
रोशन के अनुसार, टाइगर और तीसरे युवक ने उसे अपने पैरों से नीचे दबा दिया। दोनों ने उसे शोर मचाने पर गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दोनों ने उसकी जेब में रखे 9 हजार रुपये व मोबाइल फोन भी लूट लिये। तीनों बदमाश रात भर उसे गाड़ी में लेकर सड़कों पर घुमाते रहे। रात को आरोपियों ने कार का कहीं एक्सीडेंट भी किया, जिससे उसका आगे का शीशा टूट गया था। रोशन लाल के अनुसार, रात करीब दो-ढाई बजे बदमाश बीपीटीपी पुल पर नहर के पास गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। रविवार को रोशन लाल ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।