{"_id":"5b6c7cf14f1c1b9d3e8b601c","slug":"111533836529-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ तीन गिरफ्तार
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीली दवा के इंजेक्शनों के साथ तीन गिरफ्तार
- आरोपी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नशीली दवा के इंजेक्शनों के साथ थाना मुजेसर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक ने बी.फार्मा कर रखा है । इसी के चलते वह आसानी से इंजेक्शन लेकर आता था। नशे के यह इंजेक्शन मुजेसर व सारन क्षेत्र में युवाओं को बेचे जाते थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना मुजेसर प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उन्होंने दो दिन पहले ओल्ड प्रेस कॉलोनी निवासी राहुल को नशे के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सेक्टर-22 निवासी बिजेंद्र उर्फ लाला व संजय कॉलोनी निवासी बृजेश उर्फ टिंकू से यह इंजेक्शन लेकर आता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दोनों के ठिकानों पर रेड को उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 62 प्रतिबंधित दवाओं के इंजेक्शन बरामद किए हैं। इनमें 52 इंजेक्शन एविल के बताए जा रहे हैं।
थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी बृजेश मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला है और उसने बी. फार्मा कर रखी है। उसके आधार पर उसने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस ले रखा था, जोकि किसी वजह से रद्द हो गया था। उसके बाद से वह नशे के इंजेक्शन बेचने लगा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के दौरान कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है, जल्द ही वे भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।