{"_id":"5c32405ebdec2256e741c47e","slug":"101546797150-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला को धक्का दे चेन छीन ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
बुजुर्ग महिला को धक्का दे चेन छीन ले गए
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में घर के बाहर धूप सेक रहीं एक बुजुर्ग महिला को धक्का मारकर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश सोने की चेन छीन कर ले गए। सूरजकुंड थाना पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रीनफील्ड कॉलोनी ए ब्लॉक निवासी 64 वर्षीय निर्मला मिश्रा शनिवार दोपहर को घर के बाहर माधव वाटिका पार्क के पास बैठकर धूप सेक रहीं थी। पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग महिला ने बताया कि इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। उनमें से एक ने उनके गले से सोने की चेन छीनी और उन्हें धक्का दे दिया। धक्का लगने से महिला कुर्सी से नीचे गिर गई। इससे उन्हें चोट भी आई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।