फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   छात्र को डंडे व थप्पड़-घूसों से पीटने का आरोप

छात्र को डंडे व थप्पड़-घूसों से पीटने का आरोप

Sat, 05 Jan 2019 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
छात्र को डंडे व थप्पड़-घूसों से पीटने का आरोप
छात्र को डंडे व थप्पड़-घूसों से पीटने का आरोप
विज्ञापन

फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल की 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने स्कूल की ही एक अध्यापिका पर डंडे, थप्पड़ और घूसों से पीटने का आरोप लगाया है। परिजनों ने किशोर का बीके सिविल अस्पताल में चिकित्सा जांच करवाई है। इसकी शिकायत डबुआ थाना पुलिस को भी दी गई है।

डबुआ कॉलोनी निवासी छात्र के पिता ने बताया कि उनका 16 साल का बेटा डबुआ कॉलोनी के ही एक निजी स्कूल की 10वीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार को वह स्कूल गया था, मगर जब वापस घर आया तो उसके चेहरे और पीठ पर डंडे व थप्पड़ आदि से पीटे जाने के निशान थे। किशोर के पिता का आरोप है कि उनका बेटा किसी और अध्यापिका के पास ट्यूशन पढ़ता है। इससे उसकी अध्यापिका नाराज रहती है और उस उस पर अपने पास ट्यूशन पढने के लिए दबाव डालती है। शनिवार को इसी वजह से उसने इसकी पिटाई की। छात्र के पिता ने बताया कि उन्होंने मेडिकल करवाने के बाद इसकी शिकायत डबुआ थाना पुलिस में दी है। डबुआ थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है, मगर पीड़ित पक्ष खुद ही समय लेकर चला गया कि वह अपने स्तर पर पुष्टि करने के बाद दोबारा आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed