फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   भतीजे ने चाची का सिर फोड़ा

भतीजे ने चाची का सिर फोड़ा

Sun, 18 Mar 2018 11:07 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
भतीजे ने चाची का सिर फोड़ा

विज्ञापन
भतीजे ने चाची का सिर फोड़ा
बल्लभगढ़। अटाली गांव निवासी विद्यावती का सिर उसके ही भतीजे दिगंबर उर्फ डिंपल ने 14 मार्च की शाम लाठी से वार कर फोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता के मुताबिक, उनका पति कृपाल सिंह शराब पीने का आदी है। 14 मार्च को कृपाल ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी, बावजूद इसके और पीने की जिद कर रहा था। कृपाल सिंह शराब न पी सकें इसलिए विद्यावती ने उनकी जेब में रखे 700 रुपये निकाल लिए। इस बात पर दंपति में तकरार हो रही थी। आरोप है कि इस दौरान दिगंबर आ गया, वह भी नशे का आदी है। उसके चाचा से लड़ाई का कारण पूछा। कृपाल ने बताया कि चाची शराब नहीं पीने दे रही है, इस पर दिगंबर ने विद्यावती को धक्का देकर गिरा और अभी लौटकर आता हूं की धमकी देकर चला गया। विद्यावती संभली ही थीं कि दिगंबर बाहर से डंडा लेकर आया और उनके सिर पर वार कर दिया। सिर में चोट लगने से वह चिल्लाते हुए गिर पड़ीं। मां की चीख सुनकर बेटा-बेटी बाहर निकले तो दिगंबर धमकियां देते हुए चला गया। एसएचओ तिगांव ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed