{"_id":"5e36efe78ebc3e4b605d04d4","slug":"crime-son-bride-is-accused-of-assault-faridabad-news-noi4895592146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्रवधु से परेशान बुजुर्ग दंपती ने दी पुलिस कमिश्नर को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्रवधु से परेशान बुजुर्ग दंपती ने दी पुलिस कमिश्नर को शिकायत
विज्ञापन
फरीदाबाद। बेटे की शादी को बीस साल हो चुके हैं लेकिन पुत्रवधू का व्यवहार अच्छा नहीं। आए दिन घर में मारपीट करती है। अपने साथी के साथ मिलकर कई बार हमला भी कर चुकी है। ये आरोप लगाते हुए पाकिस्तान से आकर फरीदाबाद में रह रहे एक बुजुर्ग दंपती ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है।
एनआईटी तीन नंबर चौक पर रह रहे बुजुर्ग दपंती का आरोप है कि उनकी पुत्रवधू का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनैतिक संबंध है जिसके कारण वह घर से भी कई बार बाहर रहती है। वह अपने उक्त साथी के साथ मिलकर कई बार बुजुर्ग दंपती पर हमला कर चुकी है।
खास ये है कि उन्हें परेशान करने के लिए उल्टा सीएम विंडो पर भी शिकायत करती रहती है। बुजुर्ग दंपती का एक मकान डबुआ कॉलोनी में भी है, जिसे हड़पने के लिए पुत्रवधु उन्हें प्रताड़ित कर रही है। शिकायत में पुलिस से आग्रह किया है कि महिला व उसके साथी से जान माल की सुरक्षा कराई जाए।