फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   crime: police persom will be honored

पाली गांव के अजीत भी होंगे 50 हजार रुपये से पुरस्कृत

Sun, 02 Feb 2020 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
crime: police persom will be honored
फरीदाबाद एशियन अस्पताल में घायल पुलिसकर्मी जितेंद्र का हालचाल पूछने पहुचे डीजीपी मनोज यादव । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। डीजीपी मनोज यादव ने रविवार को एशियन अस्पताल पहुंच कर कैदी वाहन में घायल पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हालचाल पूछा। उन्होंने उनका पूरा इलाज विभाग के तरफ से कराने का वादा किया व उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि बदमाशों को पकड़वाने में अहम कड़ी के रूप में काम करने वाले पाली गांव के रहने वाले अजीत को भी 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

डीजीपी ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी स्कार्पियो को छोड़ कर अजीत को जांघ में गोली मार कर उसकी सफेद रंग की स्कार्पियो लूट ली थी। इससे पुलिस कार व नंबर दोनों को ट्रेस करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पुलिस बेहद कम समय में बदमाशों को तलाश कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा घायल जितेंद्र सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचा कर उनकी जान बचाने वाले पुलिसकर्मी एएसआई रामवीर व एसआई गोपाल को भी इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी जितेंद्र 1992 में पुलिस में भर्ती हुए हैं। उनका परिवार गुरुगाम पुलिस लाइंस में रहता है। उनकी सुरक्षा के लिए गुरुग्राम पुलिस अस्पताल में तैनात हैं।
स्वेटर व शर्ट उतारकर भागा था संदीप उर्फ काला
शनिवार को कैदी वाहन पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में गोली लगने के बाद भी पुलिस कर्मियों ने संदीप उर्फ काला को दबोचने का प्रयास किया। इस दौरान बस में मौजूद पुलिसकर्मी व संदीप उर्फ काला के बीच हाथापाई भी हुई।
इस बीच घायल पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह ने संदीप उर्फ काला की शर्ट और स्वेटर को पीछे से पकड़ने का प्रयास किया तो वह अपना स्वेटर व शर्ट बस में ही उतार दिया व सिर्फ बनियान में फरार हो गया।

घायल पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह व उनके अन्य साथी पुलिस कर्मियों ने बताया कि तीन कार में आए बदमाशों ने चारों तरफ से कैदी वाहन को घेर कर गोलियां बरसानी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed