{"_id":"68c2bb61507c8e459e0fd06e","slug":"crime-faridabad-news-c-24-1-gr11004-117705-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्लाट पर जबरन कब्जा, चारदीवारी तोड़ने और धमकाने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्लाट पर जबरन कब्जा, चारदीवारी तोड़ने और धमकाने का मामला दर्ज
विज्ञापन
-पुलिस ने दो नामजद सहित 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, आरोपियों की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के प्लाट पर जबरन कब्जा करने की घटना सामने आई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और प्लाट की चारदीवारी को तोड़ दिया। शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद के अनुसार, झाड़सा (गुरुग्राम) निवासी बृज भूषण दीक्षित ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्होंने 1990 में कालड़ा कॉलोनी में 333 गज का प्लाट खरीदा था। रजिस्ट्री कराने के बाद उन्होंने वहां चारदीवारी और बिजली का कनेक्शन भी करवा लिया। पहले प्लाट की रजिस्ट्री अपने नाम थी, लेकिन बाद में इसे पत्नी सुषमा के नाम करवा दिया।
शिकायत में बताया गया कि 7 सितंबर 2025 को किठवाड़ी गांव निवासी दिनेश दलाल और राजीव कॉलोनी निवासी पायल चौधरी 25-30 लोगों के साथ प्लाट पर पहुंचे और जेसीबी से चारदीवारी तोड़ दी। आरोपियों ने प्लाट पर कब्जा करने के लिए सीमेंट की ईंटों से नई दीवारें बनाने की कोशिश शुरू कर दी। पड़ोसियों ने सूचना देने पर बृज भूषण पलवल पहुंचे और आरोपियों को रोका, लेकिन इस दौरान उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। 8 सितंबर को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया, लेकिन दिनेश दलाल उपस्थित नहीं हुआ। उसी रात वह 10-15 अन्य लोगों के साथ हाथों में लाठी और डंडे लेकर प्लाट पर वापस आया। आरोपियों ने सीमेंट और ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने बृज भूषण की शिकायत पर दिनेश दलाल, पायल चौधरी और अन्य 30 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।