फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crime Branch to investigate the theft.

Faridabad News: क्राइम ब्रांच करेगी डेढ़ करोड़ की चोरी की जांच

Sun, 20 Sep 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch to investigate the theft.
सदर थाना पुलिस ने मामले की फाइल तैयार कर क्राइम ब्रांच को सौंपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शाहपुर कलां गांव में पूर्व महिला सरपंच के घर हुई चोरी की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। सदर थाना पुलिस ने 19 सितंबर को मामले की फाइल तैयार कर क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। वारदात के बाद फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ मौके पर पहुंचकर जांच कर चुकी है।

अब क्राइम ब्रांच की टीम चोरी से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच आगे बढ़ाएगी। पूर्व सरपंच के परिवार के घर से 70 तोला सोना, 2.5 किलो चांदी और 3.50 लाख रुपये नकद चोरी हुए थे। शिकायतकर्ता देवीस्वरूप ने पुलिस को बताया कि चोरी हुए सोने में उनका 10 तोला, बेटे विकास का शादी का 20 तोला, दहेज में आया 15 तोला, बेटे हिमालय की शादी का 10 तोला और सबसे छोटे बेटे अमित की शादी का 15 तोला सोना शामिल है। वहीं पड़ोसी कृष्ण के घर से सात तोला सोना, 20 तोला चांदी और 20 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 18 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की शुरुआती जांच में मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed