फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crime Branch rescued the kidnapped youth from Delhi

Faridabad News: अपहृत युवक को अपराध शाखा ने दिल्ली से मुक्त कराया

Fri, 12 Sep 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch rescued the kidnapped youth from Delhi
ओला कैब रुकवाकर आरोपियों ने किया था अपहरण, कार सवार तीन युवकों पर है आरोप
विज्ञापन

दो आरोपी बल्लभगढ़ के रहने वाले बताए गए
सेक्टर-31 थाना में दर्ज एफआईआर की जांच एसआईटी कर रही है


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-31 थाना इलाके में उबर कैब रुकवाकर सवारी युवक के अपहरण मामले में एसआईटी को कामयाबी मिली है। बृहस्पतिवार देर शाम अपराध शाखा की एक टीम ने अपहृत ओपेंदर सिंह को दिल्ली से मुक्त करा लिया है। उसे लेकर टीम फरीदाबाद लौट रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने युवक को मुक्त कराए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित को फरीदाबाद वापस लाया जा रहा है। उनसे पूछताछ के बाद ही पूरे घटनाक्रम का पता चलेगा। पुलिस शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी।


सेक्टर-31 थाने में मंगलवार नौ सितंबर को यह एफआईआर सेक्टर-88 निवासी ओला कैब चालक अंकित की शिकायत पर दर्ज हुई। शिकायत में ये वारदात आठ सितंबर की शाम की बताई गई। इसमें कहा गया कि कंपनी की एप के जरिये आई लोकेशन के आधार पर पहुंचकर चालक ने सवारी ओपेंद्र को कैब में दिल्ली चांदनी चौक ले जाने के लिए बैठाया। दिल्ली-मथुरा हाईवे पर बड़खल फ्लाईओवर से आगे काले रंग की कार सवार युवकों ने कैब रुकवा ली। तीन आरोपी उतरे और सवारी ओपेंदर को अपहरण कर अपनी कार में डालकर ले गए। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। गुरुवार को पुलिस ने पीड़ित को तो दिल्ली से मुक्त करा लिया लेकिन आरोपियों को पकड़ने के प्रयास टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed