फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Creamy layer of OBC reduced, work done to include Gurjar caste in OBC: Amit Shah

ओबीसी की क्रीमी लेयर कम की, गुर्जर जाति को ओबीसी में जोड़ने का किया काम: अमित शाह

Wed, 18 Sep 2024 05:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Creamy layer of OBC reduced, work done to include Gurjar caste in OBC: Amit Shah
-दस साल में भाजपा ने हरियाणा में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी खत्म कर विकास की राह दी : अमित शाह
विज्ञापन

फरीदाबाद लोकसभा की सभी 6 सीटें जिताने का काम करेगी फरीदाबाद की जनता : मोहनलाल बडोली
संदीप वर्मा
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित जन आशीर्वाद सभा में मंगलवार शाम पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने मेरे प्यारे युवा भाई के साथ फरीदाबाद के युवाओं को संबोधन किया तो सभा में लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। अमित शाह ने फरीदाबाद के लोगों से सरकार के किए कामों की फेरहिस्त गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ओबीसी की क्रीमी लेयर को कम करने का काम किया है। साथ ही गुर्जर जाति को ओबीसी में जोड़ने का भी काम भाजपा सरकार ने किया है। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उन्होंने फरीदाबाद की जनता से हाथ उठाकर जिले से छह प्रत्याशियों को जिताने का वादा लिया। रैली में भाजपा पदाधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री को पगड़ी पहनाकर एवं गदा भेंट कर स्वागत किया।

जन आशीर्वाद सभा में गृह मंत्री ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती देते हुए कहा कि वह 10 वर्षों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। ऐसे में लिस्ट लेकर फरीदाबाद चौक पर आ जाएं और विपुल गोयल से अपनी सरकार के कार्याें के बारे में बहस कर लें। अमित शाह ने दावा किया कि फरीदाबाद के सभी 6 के 6 प्रत्याशी बड़ी जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है फरीदाबाद की जनता एक बार फिर से हरियाणा की भूमि पर कमल खिलाने का काम करेगी।
विज्ञापन

अमित शाह ने कहा कि फरीदाबाद को संत सूरदास की भूमि के नाम से जाना जाता है और आज मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां आने का मौका मिला। हरियाणा में आप तीसरी बार कमल खिलाते हैं, तो ओबीसी समाज, दलित, युवा, खिलाड़ियों, किसान, मजदूर सभी के कल्याण का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस जोश एवं उत्साह के साथ लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को जिताने का काम किया, उम्मीद है वो क्रम हरियाणा के विधानसभा चुनावों में भी जारी रहेगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, विपुल गोयल, राजेश नागर, सतीश फागना, धनेश अदलखा, टेकचंद शर्मा, सीमा त्रिखा, संदीप जोशी आदि मौजूद रहे।
---
चार-चार नेता लड़ाई कर रहे हैं
उन्होंने कांग्रेस के अंदर गुटबाजी की चुटकी लेते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस भाजपा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रही है। वहां तो हुड्डा, कुमारी सैलजा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा में कांग्रेस की अंदरूनी कलह किसी से छुपी नहीं है। इनके यहां चार-चार नेता सीएम पद को लेकर लड़ाई कर रहे हैं।
---
राहुल बाबा विदेश में झूठ बोल रहे, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता
अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा झूठ बोलने की मशीन हैं। विदेश में राहुल ने ओबीसी आरक्षण खत्म करने की बात कही, लेकिन मैं कहना चाहता हूं जब तक भाजपा की मोदी सरकार है, आरक्षण को कोई छू तक नहीं सकता।
---
पहले पर्ची-खर्ची चलती थी, अब नौकरी का लेटर डाकिया लेकर आता है

अमित शाह ने कहा कि 10 साल पहले एक सरकार आती थी तो भ्रष्टाचार बढ़ जाता था, दूसरी सरकार आती थी तो गुंडागर्दी बढ़ जाती थी। जब से भाजपा आई है तो प्रदेश से गुंडागर्दी समाप्त कर लोगों का जीवन आसान किया है। पहले की सरकार में पर्ची और खर्ची चलती थी, लेकिन अब भाजपा की सरकार में नौकरी का लेटर डाकिया लेकर आता है।

---
मूलचंद के पीए जोगिंद्र रावत से बदसलूकी का आरोप
हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के पीए जोगिंद्र रावत ने पुलिसकर्मियों पर उनसे बदसलूकी करने का आरोप लगाया। पुलिसकर्मी के इस रवैये को देख कर मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मी के सामने हाथ तक जोड़ने पड़े। उन्होंने यह कहना पड़ा कि बीजेपी की रैली है, कृपया इस रैली को आप खराब ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed