फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cracks at the Civil Hospital's main gate; patient safety left to fate.

Faridabad News: नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट पर दरारें, मरीजों की सुरक्षा भगवान भरोसे

Thu, 23 Jul 2026 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Cracks at the Civil Hospital's main gate; patient safety left to fate.
लोगों को आशंका-जर्जर हिस्सा कभी भी उखड़कर गिर सकता है, हाल ही में बारिश के दौरान अस्पताल परिसर की एक दीवार भी गिर गई थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल का मुख्य प्रवेश द्वार इन दिनों मरीजों और उनके परिजनों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वारा पर लगा पुराना गेट जर्जर हालत में पहुंच चुका है। गेट पर जगह-जगह दरारें दिखाई दे रही हैं और इसका प्लास्टर भी उखड़ रहा है। इसी गेट पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। कैमरे के आसपास का हिस्सा भी कमजोर नजर आ रहा है। ऐसे में लोगों को आशंका है कि जर्जर हिस्सा कभी भी उखड़कर गिर सकता है।

अस्पताल में रोजाना हजारों मरीज और तीमारदार मुख्य प्रवेश द्वार से ही अंदर आते-जाते हैं। ऐसे में जर्जर गेट के आसपास से गुजरते समय मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, दिव्यांग मरीज और व्हीलचेयर व स्ट्रेचर के जरिये अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन


हाल ही में बारिश के दौरान अस्पताल परिसर की एक दीवार भी गिर गई थी। इसके बाद मुख्य प्रवेश द्वार पर जर्जर हालत में लगे पुराने गेट को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ गई है। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि गेट काफी पुराना हो चुका है और जगह-जगह से इसकी स्थिति खराब दिखाई दे रही है। इसके बावजूद अब तक इसकी मरम्मत या इसे बदलने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे जर्जर गेट की समय रहते मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाना जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।


उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि मुख्य प्रवेश द्वार की स्थिति की जानकारी मिली है। संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed