फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crackdown on smuggling of banned drugs; youth arrested.

Faridabad News: प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2026 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on smuggling of banned drugs; youth arrested.
बल्लभगढ़। पल्ला थाना पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए युवक को 1050 नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव कादरीबाग थाना डिबाई जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश निवासी अली शेर (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह फिलहाल डासना, गाजियाबाद में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम पल्ला पुल के पास गश्त और अपराध की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि युवक शराब ठेके के सामने बीड़ी-सिगरेट के खोखे के पास नशीली गोलियां बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। आरोपी के हाथ में मौजूद काले रंग की पॉलीथिन की तलाशी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने ली गई, जिसमें टैबलेट्स के दो डिब्बे बरामद हुए, इनमें कुल 14 स्ट्रिप और 70 पत्ते थे। प्रत्येक पत्ते में 15 गोलियां होने के कारण कुल 1050 गोलियां मिलीं। आरोपी इन गोलियों से संबंधित कोई बिल, पर्ची या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बरामद माल को सील कर कब्जे में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed