फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crackdown on illegal mining... Surveillance on sensitive routes to be stepped up at night.

Faridabad News: अवैध खनन पर शिकंजा...रात में संवेदनशील मार्गों पर बढ़ेगी निगरानी

Wed, 30 Sep 2026 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on illegal mining... Surveillance on sensitive routes to be stepped up at night.
विभाग आपसी समन्वय से तत्काल कार्रवाई करें : एडीसी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए अब संबंधित विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे। एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बुधवार को खनन विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों और परिवहन मार्गों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

एडीसी ने कहा कि यमुना क्षेत्र से अवैध रूप से रेत लाकर फरीदाबाद के रास्ते परिवहन किए जाने की शिकायतों पर विशेष नजर रखी जाए। रात के समय ऐसे वाहनों की आवाजाही की आशंका को देखते हुए संवेदनशील मार्गों और संभावित प्रवेश बिंदुओं पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन या खनन सामग्री के अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर विभाग आपसी समन्वय से तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन


बैठक में अवैध खनन के मामलों, जब्त वाहनों, जुर्माना वसूली और न्यायालय में लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। एडीसी ने जब्त वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पुलिस के साथ समन्वय कर वाहन मालिकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी ने जिले में नए विकसित हो रहे अवैध डंपिंग स्थलों की पहचान कर मौके पर जांच करने के निर्देश दिए। बिना अनुमति खनन सामग्री का भंडारण मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों, परिवहन मार्गों और डंपिंग स्थलों की नियमित जांच पर जोर दिया। बैठक में बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, फरीदाबाद एसडीएम डॉ. हनी बंसल, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, आरटीए सचिव मुनीश सहगल सहित खनन, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed