{"_id":"68506e4205a5002ed10afff9","slug":"cr-system-could-not-be-started-even-after-72-hours-in-civil-hospital-faridabad-news-c-24-1-no11004-115451-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नागरिक अस्पताल में 72 घंटे बाद भी शुरू नहीं हो पाया सीआर सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नागरिक अस्पताल में 72 घंटे बाद भी शुरू नहीं हो पाया सीआर सिस्टम
Tue, 17 Jun 2025 12:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
पलवल। नागरिक अस्पताल में सीआर सिस्टम (कंप्यूटेड रेडियोग्राफी मशीन) के खराब होने से मरीजों को लगातार तीसरे दिन भी गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार से खराब पड़ी मशीन सोमवार को भी चालू नहीं हो सकी, जिससे आपातकालीन और सामान्य एक्स-रे जांच कराने आए मरीजों को बिना जांच के लौटना पड़ा।
सोमवार को एक्स-रे रूम में करीब 50 मरीज पहुंचे थे, लेकिन मशीन बंद होने के कारण उन्हें निजी लैब में जाकर महंगी दरों पर जांच करानी पड़ी। मरीज रमेश, गीता और सुरेश ने बताया कि एक्स-रे रूम में तैनात रेडियोलॉजिस्ट ने कहा कि सुबह 10 बजे से मशीन बंद है और पिछले तीन दिन से सीआर सिस्टम काम नहीं कर रहा है।
मशीन की खराबी से आपातकालीन सेवा, दुर्घटना केस और गर्भवती महिलाओं की जांच भी प्रभावित हो रही है। मरीजों को मजबूरन निजी लैब में जाकर अधिक पैसे खर्च करके एक्स-रे करवाना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों और हादसों के मामलों के लिए 24 घंटे एक्स-रे की सुविधा जरूरी होती है, लेकिन मशीन के खराब होने से अस्पताल आने वाले आपातकालीन मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मरीजों और स्टाफ ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि मशीन की जल्द मरम्मत और एक्स-रे रूम में एसी व्यवस्था को ठीक कराया जाए, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
खराब है एसी, गर्मी के कारण ओवरहीट होकर बंद हो जाती है मशीन
रेडियोग्राफर सतीश कुमार ने बताया कि सीआर सिस्टम का रीडर काम नहीं कर रहा है। इसकी सूचना एसएमओ और सीएमओ कार्यालय को दे दी गई है। पड़ताल करने पर पता चला कि रूम में लगा एयर कंडीशनर खराब है, इस कारण भी मशीन बार-बार खराब हो रही है। साथ ही दूसरा एसी ठंडी हवा नहीं दे रहा, जिससे मशीन बार-बार ओवरहीट होकर बंद हो जाती है। गर्मी के कारण मशीन की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है।
मशीन का रीडर खराब, लग सकता है दो दिन का समय
सोमवार शाम अस्पताल पहुंचे तकनीकी इंजीनियर ने मशीन का निरीक्षण करने के बाद बताया कि मैंने मशीन का विजिट किया तो पाया कि इसका एक गियर टूटा हुआ है, कमरे में अर्थिंग नहीं है और एसी भी काम नहीं कर रहा, जिससे रूम का तापमान मेंटेन नहीं हो पा रहा। मशीन का ''रीडर'' खराब है, जबकि कंसोल यूनिट सही है। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि कंपनी इस रीडर पार्ट को उपलब्ध नहीं करा रही है। इसलिए रीडर को बाहर से मंगवाना पड़ेगा, जिसमें अभी एक से दो दिन का समय लग सकता है।
एक्स-रे मशीन की खराबी की सूचना मिलते ही तुरंत संबंधित तकनीकी टीम को अलर्ट कर दिया था। मशीन का निरीक्षण किया गया है और उसमें पाई गई तकनीकी खामियों की रिपोर्ट कंपनी को भेज दी गई है। यह जर्मन कंपनी की मशीन है और खराब हुआ पार्ट फिलहाल उपलब्ध नहीं है, जिसे बाहर से मंगवाया जा रहा है। हम प्रयासरत हैं कि एक-दो दिन में मशीन फिर से चालू हो जाए। -डॉ. जयभगवान जाटान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पलवल