फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cow smugglers tried to run over the police with their vehicle

Faridabad News: गोतस्करों ने की पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

Mon, 16 Feb 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cow smugglers tried to run over the police with their vehicle
-भागने के दौरान तस्करों की पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी
विज्ञापन

-तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, चार फरार, छह गोवंश बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। गदपुरी थाना पुलिस ने शनिवार को गोतस्करों पर कार्रवाई करते हुए कय्यूम, शहुद और इश्ताक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छह गोवंश को मुक्त कराया। इस दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर पिकअप गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए और तेजरफ्तार गाड़ी घटनास्थल पर ही असंतुलित होकर पलट गई। इसके बाद पुलिस ने तस्करों को काबू कर लिया।

गदपुरी थाना अंतर्गत धतीर चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि फरीदाबाद की ओर से एक सफेद-नीली पिकअप गाड़ी में गोवंश भरकर राजस्थान के जुरहेड़ा क्षेत्र में वध के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने कलवाका-मंदपुरी रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय पुलिस पार्टी पर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सड़क किनारे कूदकर अपनी जान बचाई। तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद अगली सीट पर बैठे चार युवक मौके से फरार हो गए। वहीं, वाहन के पिछले हिस्से में गोवंश के साथ मौजूद तीन युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नूंह जिले के हुसैनपुर निवासी कय्यूम, टांई निवासी शहुद और सुडाका निवासी इश्ताक के रूप में हुई है। गाड़ी पलटने से तीनों को चोटें आईं, जिनका उपचार कराया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गोवंश को फरीदाबाद की सड़कों से उठाकर जुरहेड़ा ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी के नीचे दबे छह गोवंश को सुरक्षित बाहर निकालकर पशु चिकित्सालय में उपचार दिलवाया। इसके बाद में आल्हापुर गोशाला भिजवा दिया। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम 2015 तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article