फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cousin beaten to death in a dispute over cooking

खाना बनाने के विवाद में चचेरे भाई की पीटा, मौत

Fri, 06 Aug 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cousin beaten to death in a dispute over cooking
फरीदाबाद। सेक्टर सात थाना क्षेत्र के पटेल नगर में बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे दो चचेरे भाइयों में खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। इसमें बड़े भाई ने छोटी की पिटाई कर दी और सीढ़ी से धक्का दे दिया। गंभीर हालात में उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

प्रेम नगर में सिवान बिहार निवासी सुंदर अली व मनुद्दीन करीब दो साल से किराये पर रहते थे। दोनों शिवालिक कंपनी सेक्टर छह में नौकरी करते है। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे सुंदर अली व मैनुद्दीन अपने कमरे में थे। पुलिस के अनुसार रात दोनों चचरे भाइयों में विवाद हो गया। सुंदर अली (40) ने मैनुद्दीन (32) की पिटाई कर दी। सुंदर ने मैनुद्दीन को सीढ़ी से धक्का मार दिया और नीचे गिरा गया। यहीं नहीं सुंदर अली ने गली में मैनुद्दीन का सिर पकड़कर जमीन पर मारा। शोर होने पर पड़ोसी इकट्ठे हो गये और मैनुद्दीन को बीके अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि दोनों निजी कंपनी में काम करते थे और करीब बीस साल से फरीदाबाद में रह रहे थे। पटेल नगर में दो साल से रह रहे थे। दोनों चचेरे भाइयों में पहले इस प्रकार का झगड़ा नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच रात को खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी में सुंदर ने मैनुद्दीन की पिटाई कर दी। सिर में गंभीर चोट लगाने से उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने प्रेम नगर निवासी नगर निगम के पूर्व कर्मचारी सोहन लाल की शिकायत पर आरोपी पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविवाहित था मैनुद्दीन
पुलिस के अनुसार दोनों चचेरे भाई एक ही गांव के रहने वाले हैं। सुंदर की शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी व बच्चे गांव में रहते हैं। मनुद्दीन की शादी नहीं हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

-चचेरे भाईयों में आपसी विवाद में एक की मौत हो गई है। आरोपी से पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी में खाना विवाद में झगड़ा होने की बात आई है। आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है।
- सुखबीर सिंह,प्रभारी सेक्टर-7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed