फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Courier company employee stole laptop, police registered a case on the complaint of Assistant Security Manager

कोरियर कंपनी के कर्मचारी ने चुराए लैपटॉप, सहायक सुरक्षा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 08 Jun 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Courier company employee stole laptop, police registered a case on the complaint of Assistant Security Manager
बल्लभगढ़। एक कोरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी रिजवान ने कई लैपटॉप चोरी कर लिए। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने कंपनी में सहायक सुरक्षा प्रबंधक सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहायक सुरक्षा प्रबंधक सुरेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी एनसीआर में सामान की डिलीवरी करती है। 31 जनवरी को उनकी कंपनी से 200 लैपटॉप पैक होकर पिकअप से बल्लभगढ़ भेजे गए थे। इसे लेकर हेल्पर रिजवान कंपनी से निकला था। वापसी में आरोपी हेल्पर ने 196 लैपटॉप की रिसीविंग लाकर दी। उसने कहा कि दो लैपटॉप क्षतिग्रस्त हैं। शेष दो लैपटॉप के बारे में आरोपी कोई जानकारी नहीं दे पाया। इसके बाद कंपनी ने रिजवान को काम से निकाल दिया। रिजवान ने सामान डिलीवर करने वाले ट्रांसपोर्टर के यहां काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद कंपनी से ट्रांसपोर्टर के जरिये 21 मार्च को 185 लैपटॉप ट्रांसपोर्ट किए गए। इसकी डिलीवरी इंग्राम माइक्रो आईएनडी प्राइवेट लिमिटेड को की जानी थी। इस डिलीवरी के लिए ट्रांसपोर्ट कंपनी की ओर से रिजवान को भेजा गया। वापसी में रिजवान ने केवल 184 लैपटॉप की रिसीविंग स्लिप लाकर दी। पूछताछ पर रिजवान स्पष्टीकरण नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed