फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   couple returning from marriage ceremony attacked

शादी समारोह मे जा रहे दंपती पर पत्थर से हमला

Thu, 20 Feb 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
couple returning from marriage ceremony attacked
समारोह से घर लौट रहे दंपती पर पत्थर से हमला
विज्ञापन

बल्लभगढ़। देर रात शादी समारोह से घर लौट रहे दंपती की कार पर चार लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पत्थर मारकर दंपती की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। हमलावरों के साथ हुए झगड़े मे उन्हें चोटें भी आई। इस दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थाना छांयसा पुलिस ने मामला दर्ज कर बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव प्याला से अपने पति प्रताप सिंह के साथ शादी समारोह से घर लौट रही प्रभा ने बताया कि रात करीब 12 बजे शहीद विरेंद्र सिंह स्कूल मोहना के पास उनकी कार के सामने एक आल्टो कार आकर रुकी। गाड़ी में से चार लड़के उतरे जो नशे की हालत में दिखाई दे रहे थे। दो लड़कों ने उनकी गाड़ी की खिड़की खोली और गाली गलौच करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। उनमे से एक लड़के ने पास पड़ी ईट उठाकर गाड़ी पर दे मारी। इससे कार का अगला शीशा टूट गया ।
विज्ञापन

झगड़ा बढ़ता देख महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। पुलिस का नाम सुनकर आरोपी भागने लगे। तभी महिला के पति ने एक आरोपी को पकड़ लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई प्रेमदत्त ने बताया कि दंपती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed