फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Couple injured in road accident, death of nine-year-old son

सड़क हादसे में दंपत्ती घायल,नो साल के मासूम की मौत

Sun, 28 Aug 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Couple injured in road accident, death of nine-year-old son
फरीदाबाद। बल्लभगढ़-सोहना रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में दंपती घायल हो गए और उनके नौ साल के बेटे की मौत हो गई। सभी साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ अहीरवाड़ा निवासी ब्रह्मदेव पासवान ने पुलिस को बताया वह फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। उनके नौ वर्षीय बेटे आकाश और पत्नी मालती देवी की तबीयत खराब थी। शनिवार को वह उन्हें लेकर दवाई दिलाने ईएसआई अस्पताल जवाहर कॉलोनी गए थे। दवा लेने के बाद तीनों साइकिल से घर लौट रहे थे। सोहना-बल्लभगढ़ टी पाइंट के पास एक ट्रक चालक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। घटना में तीनों घायल हो गए। आसपास के राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। माता-पिता का इलाज चल रहा है। मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक का नंबर खोज निकाला है। वह आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed