{"_id":"6a2eecc218d209d4f500af62","slug":"couple-arrested-for-extorting-money-from-contract-operator-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72381-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ठेका संचालक से रंगदारी वसूलने वाले दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ठेका संचालक से रंगदारी वसूलने वाले दंपती गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर माह 10 हजार रुपये की रंगदारी की करते थे मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। थाना मुजेसर पुलिस ने ठेका संचालक से रंगदारी वसूलने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उगाही करने वाले दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संजय कॉलोनी निवासी रोहताश (50) और उसकी पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सेक्टर-10 निवासी ठेका संचालक ने 13 जून को शिकायत दी थी कि रोहताश और उसकी पत्नी स्वयं को समाजसेवी व पत्रकार बताकर दबाव बनाते थे। दोनों ठेका चलाने के एवज में हर माह 10 हजार रुपये रंगदारी की मांग करते थे। इसके अलावा ठेके के आसपास रेहड़ी और खोखा संचालकों से भी प्रतिदिन 100 रुपये की अवैध वसूली करते थे।
शिकायतकर्ता ने बताया कि रंगदारी नहीं देने पर शराब ठेके का वीडियो बनाकर प्रशासनिक अधिकारियों को भेजने की धमकी दी जाती थी। साथ ही उसकी पत्नी की ओर से झूठे छेड़छाड़ के मामले में फंसाने का डर भी दिखाया जाता था। आरोपियों ने पिछले आठ से नौ माह के दौरान करीब सात हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से अवैध वसूली की है।
विज्ञापन
थाना मुजेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि दंपती ठेके के आसपास की गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग करते थे और बाद में इसके आधार पर ठेका संचालक पर दबाव बनाकर धन उगाही करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसे तकनीकी और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।