Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Couple and son found dead in Faridabad house under suspicious circumstances

हादसा या हत्या: फरीदाबाद में एक घर के अंदर मृत मिले पति-पत्नी और बेटा, इस एक बात से गुत्थी और उलझी

Tue, 13 Jan 2026 06:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Tue, 13 Jan 2026 06:39 PM IST
सार

अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल पूरे इलाके में इस हादसे के बाद सनसनी मची हुई है।

विज्ञापन
Couple and son found dead in Faridabad house under suspicious circumstances
मकान में मृत मिले पति, पत्नी और बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मुजेसर थाना इलाके की सरूरपुर कॉलोनी की गली नंबर 8 के मकान में बने कमरे में संदिग्ध हालात में दंपती और 4 साल का बेटा मृत मिले। मृतक रमेश के बड़े भाई ने सूचना मकान मालिक को दी तो मामला मंगलवार शाम पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक रमेश (21), उसकी पत्नी ममता (27) और 4 साल के बच्चे का शव यहां से मोर्चरी पहुंचाया।

विज्ञापन
Trending Videos

कमरे में मिली अंगीठी
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतकों के शरीर पर चोट का कोई निशान शुरुआती तौर पर नहीं दिखा है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत कैसे हुई। पुलिस को कमरे से एक अंगीठी भी मिली है लेकिन राजेश का कहना है कि रात को उन्होंने अंगीठी जलाई ही नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर नहीं चोट के निशान
सरूरपुर कॉलोनी में ये मामला मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे सामने आया। पुलिस को सूचना मिली कि गली नंबर 8 के मकान में पति-पत्नी और बच्चे की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। किराये के मकान के कमरे में रमेश यादव, उसकी पत्नी ममता व 4 साल का बच्चा छोटू मृत पड़े थे। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। मृतकों के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। 

विज्ञापन

बिहार का रहने वाला था मृत परिवार
मृतक रमेश बिहार बक्सर का मूल निवासी था। इस मकान के बगल में निर्माणाधीन मकान में ही वो राजमिस्त्री का काम करता था। लगभग दो महीने से वो पत्नी, बच्चे व अपने बड़े भाई राजेश (27) के साथ इस मकान में किराये पर रहता था। रमेश के बड़े भाई राजेश ने सूचना दी तो तीनों की मौत का पता चला। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि ये पता चल सके कि मौत कैसे हुई। वहीं मृतक रमेश के बड़े भाई से राजेश भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed