फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Councillors planning development works worth Rs 92 crore in 46 wards

Faridabad News: 46 वार्डों में 92 करोड़ से विकास कार्यों के लिए योजना बना रहे पार्षद

Tue, 21 Apr 2026 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Councillors planning development works worth Rs 92 crore in 46 wards
फाइनेंस कमेटी की बैठक में लगेगी मुहर, लंबित कार्यों को प्राथमिकता
विज्ञापन

जमीनी स्तर पर तैयार हो रही योजनाएं

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। निगम की फाइनेंस कमेटी की पहली बैठक में शहर के 46 वार्डों के लिए कुल 92 करोड़ रुपये के बजट आवंटन पर मुहर लगने की तैयारी है। प्रस्ताव के मुताबिक प्रत्येक पार्षद अपने वार्ड में निगम की मदद से अधिकतम दो करोड़ रुपये तक के विकास कार्य करवा सकेगा।

नगर निगम सूत्रों के अनुसार इस बजट का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से लंबित पड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना है। शहर के कई इलाकों में टूटी सड़कें, जलभराव, सीवर की समस्या, स्ट्रीट लाइट की कमी और पार्कों की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी रही है। अब पार्षद इन समस्याओं को चिन्हित कर सीधे काम शुरू करवा सकेंगे, जिससे आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विकास योजनाओं को वास्तविक जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए निगम पार्षद अपने-अपने वार्ड में लोगों से सुझाव लेने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर सर्वे कर कार्यों की सूची तैयार कर रहे हैं। मोहल्ला स्तर पर लोगों से बातचीत कर यह तय किया जा रहा है कि किन समस्याओं का समाधान सबसे पहले किया जाए। इससे योजनाएं अधिक प्रभावी और स्थानीय जरूरतों के मुताबिक बन सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नई व्यवस्था के तहत मनोनीत पार्षदों की भूमिका भी स्पष्ट कर दी गई है। अब वे केवल अपने निवास वाले वार्ड में ही विकास कार्य करवा सकेंगे और इसके लिए संबंधित निर्वाचित पार्षद की सहमति अनिवार्य होगी। उन्हें अन्य वार्डों के कार्यों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं होगी जिससे कार्यों में पारदर्शिता और समन्वय बना रहेगा।


नगर निगम अधिकारियों का मानना है कि बजट के इस विकेंद्रीकरण से विकास कार्यों में तेजी आएगी और पार्षदों की जवाबदेही भी तय होगी। यदि फाइनेंस कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो आने वाले महीनों में शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं में सुधार देखने को मिल सकता है जिससे आम नागरिकों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed