फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation's action against illegal farm houses continues, traffic is blocked

Faridabad News: अवैध फार्म हाउसों पर निगम की कार्रवाई जारी, जाम लगाया

Mon, 16 Jun 2025 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Corporation's action against illegal farm houses continues, traffic is blocked
लोगों ने प्रशासन पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। आनंद वन व अनंगपुर चौक के बीच स्थित पांच फार्म हाउसों को नगर निगम व वन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को तोड़ा था। तोड़े गए फार्महाउस काफी बड़े थे रविवार को उनका बचा हुए ढांचा भी तोड़ दिया गया है। वहीं एक फार्म हाउस का कुछ ढांचा अभी भी बाकी है जिसे आज तोड़ा जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग व नगर निगम संयुक्त रूप से वन विभाग की जमीन पर बने अवैध फार्म हाउसों को तोड़ने का काम कर रही है। बृहस्पतिवार से प्रशासन की टीम पुलिस को साथ लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को टीम ने करीब 9 जेसीबी लेकर उन फार्म हाउस के ढांचे को तोड़ा जिनका शनिवार को बाकी हिस्सा तोड़ने के लिए रह गया था। वन विभाग की टीम फरीदाबाद नगर निगम के दस्ते के साथ दोपहर करीब 1 बजे पहुंच गई थी। प्रशासन की तरफ से शाम करीब 6 बजे तक अवैध फार्म हाउस तोड़ने का सिलसिला जारी रहा। वहीं सुरक्षा को देखते हुए आनंद वन की तरफ जा रहे रास्ते पर ही पुलिस के जवान तैनात थे जो किसी को रास्ते से अंदर नहीं जाने दे रहे थे। कार्रवाई के लिए 9 टीमें बनाई गई हैं व 9 ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


—----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को रास्ते से हटाया
तोड़फोड़ का विरोध कर रहे लोगों ने रोड जाम कर दिया। सुबह करीब 10.20 पर लोगों ने रोड जाम कर दिया था वहीं मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने पांच मिनट में ही रोड जाम कर लोगों को रास्ते से हटा दिया। लोगों का आरोप है कि प्रशासन के द्वारा पक्षपात पूर्ण कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई रहेगी जारी
जानकारी के अनुसार वन विभाग ने विशाल फार्म को पूरा तोड़ दिया है वहीं रॉयल गार्डन का कुछ हिस्सा अभी बचा हुआ है जिसे आज तोड़ दिया जाएगा। वहीं अन्य सभी फार्म तोड़े जा चुके हैं। अभी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं कार्रवाई के विरोध में लोग एसीपी ऑफिस पहुंचे। जहां पर उन्होंने अधिकारियों से गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed