फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation tightens its grip on big defaulters, seals five properties

Faridabad News: बड़े बकायेदारों पर निगम का शिकंजा, पांच संपत्तियां सील

Thu, 11 Dec 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Corporation tightens its grip on big defaulters, seals five properties
नीलम बाटा रोड पर की कार्रवाई, दो दिन पहले दिए थे नोटिस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को शहर में सीलिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नीलम बाटा रोड पर एक होटल सहित पांच संपत्तियों को सील कर दिया गया। निगम की इस कार्रवाई के बाद टैक्स बकायेदार अपना टैक्स जमा करवाने में लग गए हैं।

निगम की टीम ने नीलम बाटा रोड स्थित होटल रॉयल इन को सील किया जिस पर एक लाख रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। इसके अलावा एसजीएम नगर क्षेत्र में भी बड़ी कार्रवाई की गई। यहां एक दुकान पर चार लाख रुपये का टैक्स बकाया होने के चलते सील लगा दी गई। वहीं एसजीएम नगर के एफ ब्लॉक में पांच लाख रुपये बकाया होने पर एक मकान को सील कर दिया गया। इसके साथ ही निगम ने दो अन्य स्थानों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन


नगर निगम के जेडटीओ विकास कन्हैया ने बताया कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है और आगे भी बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन संपत्तियों को सील किया गया है उनके मालिकों को पहले ही दो बार नोटिस जारी किए जा चुके थे लेकिन इसके बावजूद टैक्स जमा नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम अधिकारियों ने साफ किया है कि अगर बकायेदार समय रहते अपना टैक्स जमा नहीं कराते हैं तो उनके खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। निगम प्रशासन का कहना है कि राजस्व बढ़ाने और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए टैक्स वसूली बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed